सीआरपीएफ जवान सतीश कसाना का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, नम आँखों से अंतिम विदाई

हापुड़

हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव में आज शोक की लहर दौड़ गई, जब बीमारी के चलते निधन हुए सीआरपीएफ (CRPF) के हेड कांस्टेबल सतीश कसाना का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुँचा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव में आज शोक की लहर दौड़ गई, जब बीमारी के चलते निधन हुए सीआरपीएफ (CRPF) के हेड कांस्टेबल सतीश कसाना का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुँचा।

सतीश कसाना भुवनेश्वर में सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। लंबे समय से बीमार चल रहे जवान का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को विशेष वाहन से उनके गांव लाया गया।

जवान के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। नम आँखों से सभी ने वीर जवान को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.