
भदोही

भदोही जनपद के औराई क्षेत्र स्थित सूर्या कालीन फैक्ट्री में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भदोही जनपद के औराई क्षेत्र स्थित सूर्या कालीन फैक्ट्री में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। वॉशिंग टैंक में लगी मोटर को ठीक करने उतरे तीन मैकेनिकों की जहरीली गैस की चपेट में आने से दम घुटने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, वाशिंग वाटर सीवेज टैंक में मोटर खराब होने के बाद कुछ श्रमिक उसे ठीक करने के लिए नीचे उतरे थे। टैंक के भीतर गैस का रिसाव होने की आशंका है, जिसकी चपेट में आने से ये सभी बेहोश हो गए।
इस हादसे में एक अन्य मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ करते हुए घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ ठूठीबारी में एसएसबी की भव्य जागरूकता रैली, दिया अहम संदेशhttps://t.co/Joqna9UzED
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2025







