बिहार चुनाव परिणाम: NDA की ऐतिहासिक जीत, संदेश सीट पर सबसे कम 27 वोटों का अंतर

ब्यूरो रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 200 से अधिक सीटों के साथ ऐतिहासिक बहुमत दर्ज किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 200 से अधिक सीटों के साथ ऐतिहासिक बहुमत दर्ज किया है, जबकि महागठबंधन 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। इस चुनाव में जहां कुछ उम्मीदवारों ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की, वहीं कई सीटों पर बेहद कम मार्जिन से जीत-हार का फैसला हुआ।

सीट का नाम,विजेता प्रत्याशी (पार्टी),मार्जिन,हारा हुआ प्रत्याशी (पार्टी)

संदेश,रामचरण साह (जेडीयू),27 वोट,दीपू सिंह (आरजेडी)

अगिआंव,महेश पासवान (बीजेपी),95 वोट,शिव प्रकाश रंजन (CPI(ML))

ढाका,फैसल रहमान (आरजेडी),178 वोट,पवन कुमार जैसवाल (बीजेपी)

फारबिसगंज,मनोज विश्वास (कांग्रेस),221 वोट,विद्या सागर केशरी (बीजेपी)

अन्य करीबी मुकाबले

बलरामपुर: एलजेपी (रामविलास) की संगीता देवी 389 वोटों से जीतीं।

चनपटिया: कांग्रेस के अभिषेक रंजन 602 वोटों से विजयी हुए।

बोधगया: आरजेडी प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ने 881 वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की।

बख्तियारपुर: लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अरुण कुमार 981 वोटों से जीते।

संदेश सीट पर जेडीयू प्रत्याशी रामचरण साह को 80,598 वोट मिले, जबकि आरजेडी के दीपू सिंह 80,571 वोटों पर रह गए। इस सीट पर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार ने 6040 वोट हासिल किए, जो आरजेडी की हार का मुख्य कारण बना।

 

Voice Of News 24