हाईटेंशन तार के विरोध में मऊ के ग्रामीणों का प्रदर्शन: एसडीएम से शिकायत

मऊ

मऊ जनपद के सदर तहसील में बुधवार को कोपागंज ब्लॉक के रईसा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने हाईटेंशन तार (33000 वोल्ट) को आबादी के पास से ले जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सदर तहसील में बुधवार को कोपागंज ब्लॉक के रईसा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने हाईटेंशन तार (33000 वोल्ट) को आबादी के पास से ले जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इसे बड़ी दुर्घटना का खतरा बताते हुए एसडीएम से शिकायत की।

ग्रामीणों के अनुसार, यह तार जयरामगढ़ में बन रही मिल के लिए रईसा गांव के घनी आबादी वाले क्षेत्र के करीब से ले जाया जा रहा है।

जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गोयल ने बताया कि ग्रामीण इस कार्य को रोकने के लिए न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) भी प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जबरन खंभे गाड़े जा रहे हैं और विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है।

ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद सदर एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण सीमा चौहान ने चेतावनी दी है कि यदि कार्य नहीं रोका गया, तो वे आंदोलन करेंगे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.