बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी श्रीमन नारायन शुक्ला उर्फ पिन्टू शुक्ला को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी श्रीमन नारायन शुक्ला उर्फ पिन्टू शुक्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से लोन लेने का गंभीर आरोप है।
पुलिस के अनुसार, पिन्टू शुक्ला ने जमानत पर बाहर आने के बाद सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करते हुए भूमि के फर्जी कागजात बनाए और उन्हीं के आधार पर बैंक से ऋण लेकर संपत्ति को बंधक बना दिया था।
थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमे के बाद, थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को नहरबालागंज पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस अब आरोपी की जालसाजी के अन्य मामलों की जांच कर रही है और इस धोखाधड़ी में बैंक अधिकारियों तथा अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हापुड़ की मीना त्यागी दिल्ली सरकार में OSD नियुक्तhttps://t.co/pxKoJcU33Q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 12, 2025


















