हापुड़
हापुड़ जनपद के अंतरराष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी लोकेश चौधरी को प्रतिष्ठित चेतन चौहान अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के अंतरराष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी लोकेश चौधरी को प्रतिष्ठित चेतन चौहान अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान ‘अनसंग हीरो’ श्रेणी में खेल उत्कृष्टता के लिए दिया जा रहा है।
हापुड़ के ग्राम हरसिंहपुर निवासी लोकेश चौधरी ने अपने 22 साल के करियर में दो एशियन गेम्स पदक और आठ राष्ट्रीय पदक जीते हैं। उन्हें 2011 में काशीराम अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
सम्मान समारोह 15 नवंबर 2025 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित होगा। हापुड़ के जिला खेल संघों ने इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है। चौधरी की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
धरमौली टोला डुमरी में विकास कार्यों की खुली पोल: गंदगी और पेयजल संकट से ग्रामीण आक्रोशितhttps://t.co/wtRAUzlkvy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 12, 2025




















