उन्नाव : घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक अनिल सिंह,व्यक्त की नाराजगी

उन्नाव

उन्नाव जनपद पुरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह ने उन्नाव-मौरांवा मार्ग और पुरवा-बिल्लेश्वर मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण के खराब निर्माण ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उन्नाव जनपद पुरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह ने उन्नाव-मौरांवा मार्ग और पुरवा-बिल्लेश्वर मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण के खराब निर्माण पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

विधायक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता से असंतुष्ट होते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट (DM) को एक कड़ा पत्र लिखा है।

Image

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिलाधिकारी ने तुरंत एक जांच टीम गठित कर विस्तृत जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान, पुरवा-बिल्लेश्वर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर भी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और खराब गुणवत्ता की पुष्टि हुई है।

हालांकि, जांच में घटिया निर्माण की पुष्टि होने के बावजूद, अब तक किसी बड़ी कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है, जिस पर विधायक और स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं।

विधायक अनिल सिंह ने जनता को बेहतर सड़कें उपलब्ध कराने की मांग की है और निर्माण एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की वकालत की है।

 

Voice Of News 24