कुशीनगर
कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एक अजीबोगरीब और हास्यप्रद वाकया देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एक अजीबोगरीब और हास्यप्रद वाकया देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री जब मीडिया से बात कर रहे थे, ठीक उनके पीछे खड़े विधायक ‘टोपी-टोपी’ खेलने लगे, जिससे गरिमा का मजाक उड़ता दिखा।
सीएम के पीछे क्या हुआ?
कुशीनगर: CM योगी के सामने ही ‘टोपी-टोपी’ खेलने लगे विधायक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो pic.twitter.com/nuATWQ6qLQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 10, 2025
यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने आए थे और मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
टोपी का खेल
वीडियो में दिख रहा है कि हाटा के विधायक की टोपी रामकोला के विधायक के सिर पर डाल दी गई।इस वीडियो में हाटा विधायक मोहन वर्मा और रामकोला विधायक विनय गौड़ दिख रहे हैं।रामकोला विधायक विनय गौड़ ने मजाक में टोपी हाटा विधायक मोहन वर्मा के सिर पर डाल दी, जिसे मोहन वर्मा ने हंसते हुए फिर से अपने सिर पर लगा लिया।
यह घटना कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां मुख्यमंत्री गंभीर विषय पर बात कर रहे थे और उनके पीछे विधायक हंसी-मजाक में लगे थे।
बागपत जनपद में बालेनी थाना क्षेत्र के एक टोल प्लाजा पर हुए भीषण सड़क हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने पूरी घटना की भयावहता को उजागर कर दिया है। इस दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। pic.twitter.com/j5IwV1cJVa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 10, 2025























