महराजगंज:खान कबड्डी महासंग्राम का किया युनुस खान ने किया उद्घाटन,शिवनाथ बड़हरा ने रामनगर को 19 अंकों से हराया,युनुस खान ने किया उद्घाटन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ग्राम पंचायत बैरवा बनकटवा में आज आयोजित ‘खान कबड्डी’ प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ग्राम पंचायत बैरवा बनकटवा में आज आयोजित ‘खान कबड्डी’ प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान पर खेले गए इस महासंग्राम में शिवनाथ बड़हरा की टीम ने रामनगर को 19 अंकों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत प्रत्याशी (वार्ड नंबर 16) युनुस खान ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और ग्रामीण खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुकाबले का हाल

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। रामनगर की टीम ने 23 अंक अर्जित किए, लेकिन शिवनाथ बड़हरा ने अपने दमदार प्रदर्शन, मजबूत रेड और डिफेंस के दम पर शानदार 42 अंक हासिल किए और 19 अंकों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

सामुदायिक एकजुटता की मिसाल

युनुस खान ने विजेता टीम शिवनाथ बड़हरा को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि सामुदायिक एकजुटता का भी बेहतरीन उदाहरण है।

इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान मकसूद आलम, क्षेत्र पंचायत सदस्य रफीक खान, जितेंद्र गौतम, ग्राम प्रधान चंदनपुर मकसूद खान, कोषाध्यक्ष आकिब खान, हाफिज अकरम, कमेटी उपाध्यक्ष हबीब खान और रामबेलास मास्टर (शिक्षामित्र) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन की अध्यक्षता विदेश से कर रहे मेराज खान को भी युनुस खान ने विशेष बधाई दी।

 

Voice Of  News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.