महराजगंज: दूध बांटकर लौट रहे 65 वर्षीय वृद्ध को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध फूलचंद यादव की मृत्यु हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध फूलचंद यादव की मृत्यु हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह दूध बांटकर अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे अहिरावली गांव के पास हुई। गोपालपुर महाव निवासी फूलचंद यादव बहादुरी बाजार से दूध देकर पैदल वापस आ रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने तुरंत घायल फूलचंद यादव को सीएचसी लोटन पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हालांकि, दुर्भाग्यवश, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में कैंपियरगंज के पास उन्होंने दम तोड़ दिया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने संबंधित मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of  News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

कान्हा की भक्ति में झूमा परतावल, डोल यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; भक्तों ने फोड़ी मटकी राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकी और भव्य आरती ने भक्तों को किया भाव-विभोर, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

कान्हा की भक्ति में झूमा परतावल, डोल यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; भक्तों ने फोड़ी मटकी राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकी और भव्य आरती ने भक्तों को किया भाव-विभोर, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन