लखनऊ:नौ साल बाद मायावती का लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन, भतीजे आकाश आनंद को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने लगभग नौ साल बाद लखनऊ में विशाल शक्ति प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने लगभग नौ साल बाद लखनऊ में विशाल शक्ति प्रदर्शन किया। 9 अक्टूबर 2016 के बाद यह बसपा की राजधानी में पहली बड़ी रैली थी। इस दौरान मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की, वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला और अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का ऐलान किया।

सपा पर हमला, सीएम योगी की तारीफ

मायावती ने अपने करीब एक घंटे के संबोधन में सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जैसे ही कुर्सी इनके हाथ से जाती है, ये खुद को सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा ठेकेदार बताने लगते हैं। जनता अब इनके दोहरे और स्वार्थी रवैये को अच्छी तरह समझ चुकी है।”

आश्चर्यजनक रूप से, बसपा सुप्रीमो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की तारीफ की और कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था कुछ हद तक ठीक रही है।

 

आजम खान और चंद्रशेखर पर बयान

आजम खान के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर मायावती ने पहली बार जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं ऐसे किसी से छिपकर नहीं मिलती, जब भी मिलती हूं, खुले में मिलती हूं।”

इसके अलावा, उन्होंने नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर बिना नाम लिए तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बसपा के वोट को काटने के लिए स्वार्थी और बिकाऊ किस्म के लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसी बिकाऊ पार्टियों को अपना एक भी वोट नहीं देना है।”

भतीजे आकाश आनंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रैली के दौरान मायावती ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। यह कदम पार्टी में उनके रोल को और मजबूत करेगा।

मायावती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सत्ता की चाबी अपने हाथ में लेनी होगी, तभी दलितों का विकास होगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.