रामपुर में सियासी हलचल: अखिलेश यादव ने आजम खान से की मुलाकात, कहा- ‘आजम सपा का दरख्त’

रामपुर

उत्तर प्रदेश की सियासत में उस वक्त गर्माहट आ गई, जब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर पहुंचकर वरिष्ठ नेता आजम खान से उनके आवास पर मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की सियासत में उस वक्त गर्माहट आ गई, जब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर पहुंचकर वरिष्ठ नेता आजम खान से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह अहम बैठक करीब 2 घंटे तक चली।

दोपहर करीब 2:50 बजे आजम खान के आवास से बाहर निकलने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने योगी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए आजम खान और उनके परिवार पर दर्ज किए गए मुकदमों को लेकर कहा, “सरकार एक राजनीतिक परिवार पर झूठे केसों का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने की कोशिश में लगी है।”

आजम खान की महत्ता को किया स्पष्ट

आजम खान को समाजवादी पार्टी का दरख्त (वृक्ष) बताते हुए उनकी जड़ें गहरी होने की बात कहकर सपा अध्यक्ष ने उनकी महत्ता को साफ कर दिया। इस बयान के बाद आजम खान को लेकर लगाए जा रहे तमाम सियासी कयासों पर एक प्रकार से विराम लग गया है। हालांकि, इस मुलाकात के बाद अब्दुल्ला आजम की चर्चा फिर से तेज हो गई है।

लखनऊ से पहुंचे थे अखिलेश

अखिलेश यादव लखनऊ से बरेली के रास्ते दोपहर 12:45 बजे जौहर यूनिवर्सिटी प्रांगण स्थित हेलीपैड पर पहुँचे थे। सपा अध्यक्ष करीब दो घंटे 25 मिनट तक आजम खान के साथ रहे। उन्होंने इस दौरान कहा भी, “जेल में मुलाकात करने नहीं जा पाया। इसलिए, घर पर आया हूँ।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.