महराजगंज: CM योगी और हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट,पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के धरमौली गाँव में सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के धरमौली गाँव में सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदू संगठनों में आक्रोश, पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार बताते चले की धरमौली गाँव निवासी सैफुल्ला पुत्र अजीमुल्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही हिंदू देवी-देवताओं पर गाली और अभद्र टिप्पणियाँ करते हुए पोस्ट शेयर किए थे। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।

सूचना मिलने पर ठूठीबारी पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी सैफुल्ला को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.