महराजगंज:जिलाधिकारी ने किया अगया पुल पर हुए हादसे का स्थलीय निरीक्षण,घायलों का हालचाल जाना

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में अगया पुल पर आज सुबह तीन सरकारी बसों की भीषण टक्कर के बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में अगया पुल पर आज सुबह तीन सरकारी बसों की भीषण टक्कर के बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में 40 से ज़्यादा यात्री घायल हो गए जिनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तुरंत अगया पुल पहुंचे. उन्होंने दुर्घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को घायलों को तुरंत और उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।

अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद, जिलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और वहाँ भर्ती घायल यात्रियों से मुलाकात की. उन्होंने मरीजों का हालचाल पूछा और डॉक्टरों को निर्देश दिया कि वे घायलों के इलाज में कोई कोताही न बरतें।

हादसे के बाद, स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई थी. इस संबंध में जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आपातकालीन सेवाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए हैं। हादसे के कारण और अधिक जानकारी के लिए, मामले की जाँच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *