उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में स्थापित होगी सिविल डिफेंस यूनिट, राज्यपाल ने दी मंजूरी

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने आपदा प्रबंधन और नागरिकों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने आपदा प्रबंधन और नागरिकों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में सिविल डिफेंस यूनिट की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह पहली बार है कि 1962 के बाद राज्य के सभी जनपदों में सिविल डिफेंस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण निर्णय का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में तेजी से कार्रवाई करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कल गुरुवार को इस अधिसूचना पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। इस अधिसूचना के अनुसार, प्रत्येक जिले के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) को सिविल डिफेंस का कमांडेंट/नियंत्रक नियुक्त किया गया है। सिविल डिफेंस के लिए पदों का निर्माण और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं डीएम के माध्यम से ही की जाएंगी। डीएम को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक भूमि चिन्हित करने और अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सिविल डिफेंस की शुरुआत वर्ष 1962 में हुई थी, जब इसे 15 जिलों में स्थापित किया गया था। तत्पश्चात, वर्ष 2015 में 9 और जिलों में नागरिक सुरक्षा विभाग का विस्तार किया गया। अब, शेष 49 जिलों में सिविल डिफेंस यूनिट की स्थापना के साथ ही, यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगी। यह कदम हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव और आपदा प्रबंधन की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सरकार का मानना है कि इस पहल से राज्य में आपदा प्रबंधन तंत्र और भी अधिक मजबूत होगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.