बलरामपुर: नगरपालिका परिषद में विकास कार्यों का शिलान्यास, 458 लाख की 78 परियोजनाओं से सुधरेंगी बुनियादी

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के  नगरपालिका परिषद ने शहर के विकास को नई गति देने की पहल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के बलरामपुर नगरपालिका परिषद ने शहर के विकास को नई गति देने की पहल की है। आज, 458 लाख रुपये की लागत वाली 78 विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

सोमवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत योगी मिथिलेश नाथ योगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के साथ संयुक्त रूप से बटन दबाकर इन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर परियोजना के शिलापट का भी अनावरण किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य और उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश पाहवा जैसे कई प्रतिष्ठित नागरिक भी मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, रामकृपाल शुक्ल और डॉ. देवेश श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इन विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से बलरामपुर शहर के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सबके प्रयास से शहर को एक आदर्श स्वरूप प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने बलरामपुर को एक उत्कृष्ट नगर बनाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.