सिद्धार्थनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल लहन किया नष्ट

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद थाना मिश्रौलिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज ग्राम सोनौली नानकार स्थित नदी के किनारे दबिश दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद थाना मिश्रौलिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज ग्राम सोनौली नानकार स्थित नदी के किनारे दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने लगभग 01 क्विंटल लहन अवैध शराब बनाने की सामग्री को नष्ट किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक शुभेंदु सिंह और क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया नारायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने नदी किनारे तलाशी अभियान चलाया, जहाँ अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किए गए लहन का जखीरा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.