सिद्धार्थनगर:पुलिस को बड़ी सफलता,पुलिस के हत्थे चढ़ा सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी,भेजा जेल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने की कार्रवाई के तहत थाना खेसरहा पुलिस ने आज एक अहम सफलता हासिल की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने की कार्रवाई के तहत थाना खेसरहा पुलिस ने आज एक अहम सफलता हासिल की। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को दबोच लिया।

अभियुक्त को पेडारी तिराहे के आगे स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जिलेभर में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

खेसरहा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.