महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के जमुई पंडित गांव के पास आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के जमुई पंडित गांव के पास आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही निचलौल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल हुए दोनों व्यक्तियों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें काफी तेज गति से आ रही थीं और जमुई पंडित के पास अचानक आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
फिलहाल समाचार लिखने तक उक्त जानकारी अनुसार दो व्यक्तियों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है तथा पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है। पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार घटनाक्रम की असली वजह सामने आयेगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























