यूपीएसएससी पीईटी की अधिसूचना जारी,14 मई से शुरू होंगे आवेदन

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2025 के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2025 के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एक बड़ी राहत मिली है। आयोग ने पीईटी स्कोर की वैधता को बढ़ाते हुए अब इसे तीन वर्षों तक के लिए मान्य कर दिया है। यह महत्वपूर्ण बदलाव वर्ष 2025 और उसके बाद आयोजित होने वाली सभी पीईटी परीक्षाओं के लिए लागू होगा।

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पीईटी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगामी 14 मई 2025 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 जून 2025 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, रजिस्ट्रेशन शुल्क में किसी भी प्रकार के समायोजन या आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2025 निर्धारित की गई है। बता दें कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह “ग” के पदों पर भर्ती में आवेदन के लिए पीईटी में शामिल होना अनिवार्य कर दिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.