अम्बेडकरनगर:पढ़ाई के साथ-साथ अनन्या का पाँव भी पूजेंगे सिद्धार्थ मिश्रा

अम्बेडकरनगर

जनपद के जलालपुर तहसील क्षेत्र के अजईपुर गांव की बिटिया अनन्या, जो अपनी किताबों को बचाकर भागते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गई थी,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

जनपद के जलालपुर तहसील क्षेत्र के अजईपुर गांव की बिटिया अनन्या, जो अपनी किताबों को बचाकर भागते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गई थी, अब एक और वजह से सुर्खियों में है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ मिश्रा ने अनन्या और उसके परिवार से मुलाकात की और उसकी पढ़ाई के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की सिद्धार्थ मिश्रा ने अनन्या की परास्नातक की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है और उसके परिवार को सिद्धार्थ मिश्रा ने 11 हजार रुपये का चेक प्रदान किया है, ताकि अनन्या की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। इस अवसर पर सपा नेता ने कहा कि नवरात्रि के इस पवित्र मौके पर कन्या की पूजा देवी के रूप में की जाती है, इसलिए वे अनन्या के पाँव भी पूजने का संकल्प लेते हैं।

इस मौके पर अनन्या के परिवार के सदस्य और सम्मानित ग्रामीण भी मौजूद थे। बता दें कि अनन्या का वीडियो, जिसमें वह अपनी किताबों को बचाने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दी थी, पूरे देश में वायरल हो गया था और इसने कई लोगों का दिल छुआ था।

 


Voice Of News 24