बलरामपुर:देवीपाटन शक्तिपीठ पर चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारी जोरों पर, सुरक्षा व्यवस्था के किए गए व्यापक इंतजाम

बलरामपुर (तुलसीपुर)

जनपद बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ पर 30 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ पर 30 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। प्रशासन मंदिर परिसर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन पहले शक्तिपीठ पर बैठक कर मेले के आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। मेले के लिए देशभर से दुकानदारों का आना शुरू हो गया है।

सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों पर ध्यान

मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए महंत देवीपाटन मंदिर मिथलेश नाथ योगी जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। इसके अलावा चिकित्सीय सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान की जा सके।

सुरक्षा को लेकर तैयारियां

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पूरे मंदिर परिसर को दो जोन और बारह सेक्टर में बांटा गया है। इस दौरान मेले में पर्याप्त संख्या में पुरुष और महिला पुलिस बल तैनात किए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

श्रद्धालुओं की सुविधा

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था, बसों की सुविधा और साफ-सफाई के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाएगी।उम्मीद की जा रही है कि इस बार का मेला सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा, और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी।

 

Voice Of News 24