सिद्धार्थनगर: गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग, तेज हवा ने लिया भयंकर रूप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र के बभनी गांव के टोला रेहरा में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र के बभनी गांव के टोला रेहरा में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भयंकर रूप ले लिया, जिसे तेज हवाओं ने और भी फैलाया।

ग्रामीणों ने आग को देखकर तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज हो गई थी कि उसे बुझाना बेहद मुश्किल हो गया। ग्रामीणों की ओर से किए गए प्रयासों के बावजूद, आग ने कई बीघे गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें आग की लपटें और ग्रामीणों की ओर से आग बुझाने के प्रयासों को देखा जा सकता है।

Voice Of News 24