महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक,दो युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई दो युवकों की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक बाइक पर सवार होकर दो युवक झूलनीपुर से निचलौल की तरफ जा रहे थे। अभी वह लोग विजय पार्क के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची निचलौल पुलिस ने दोनों युवकों को एंबुलेंस के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाई, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की बिगड़ती हालत को देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक दिनेश पुत्र नंदू और अंकित पुत्र शोधन ग्राम चौरंगी मदरहा थाना कोठीभार झूला पुल देखने के लिए नेपाल गए थे। वापस लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेट से टकरा गई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए निचलौल सीएससी से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.