महराजगंज:पुलवामा आतंकी हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी की छठी पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन

महराजगंज

आज 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान पंकज कुमार त्रिपाठी की छठी पुण्यतिथि है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान पंकज कुमार त्रिपाठी की छठी पुण्यतिथि है। महाराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के हरपुर टोला बेलहिया गांव के रहने वाले शहीद पंकज को श्रद्धांजलि देने के लिए आज उनके पैतृक गांव में एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

पुलवामा हमले में शहीद हुए पंकज कुमार त्रिपाठी की शहादत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। आज भी गांव में उनकी वीरता और बलिदान की चर्चा होती है। शहीद के परिवार और गांव के लोगों ने उनकी याद में यह स्वास्थ्य मेला आयोजित किया है।

इस स्वास्थ्य मेले के माध्यम से शहीद पंकज कुमार त्रिपाठी की याद को ताजा रखने के साथ-साथ गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। मेले में डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है।

शहीद के परिवार के सदस्य आज भी अपने बेटे की याद में भावुक हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि पंकज देशभक्त थे और उन्होंने देश की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।गांव के लोग शहीद पंकज कुमार त्रिपाठी को अपना गौरव मानते हैं। उन्होंने बताया कि शहीद की शहादत ने पूरे गांव को प्रेरित किया है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.