सिद्धार्थनगर: विधवा महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 3.60 लाख रुपये उड़ाए

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है एक विधवा महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 3.60 लाख रुपये।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक विधवा महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 3.60 लाख रुपये उड़ा लिए हैं।

सहिजवार गांव की रहने वाली इंद्रावती के पति संजय की मृत्यु दिसंबर 2023 में हुई थी। उन्हें पति की मृत्यु के बाद आर्थिक सहायता के रूप में कुछ पैसे मिले थे, जिन्हें उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की भनवापुर शाखा में अपने खाते में जमा करवा दिए थे।

लेकिन, 16 जनवरी से 22 जनवरी के बीच उनके खाते से 3.60 लाख रुपये गायब हो गए। यह राशि यूपीआई के माध्यम से एक अज्ञात मोबाइल नंबर 9919446540 पर ट्रांसफर की गई थी, जो मोहित कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है।

पीड़िता के बेटे दयाशंकर ने इस मामले की शिकायत त्रिलोकपुर पुलिस से की है। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.