सिद्धार्थनगर: खेत में मिला बूढ़े व्यक्ति का शव ,बेटे पर लगा हत्या का आरोप पुलिस ने मामला किया दर्ज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र के बैरवा नानकार गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र के बैरवा नानकार गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 65 वर्षीय बलिराम यादव का शव एक खेत से बरामद हुआ है। मृतक के छोटे बेटे अजय कुमार ने अपने बड़े भाई लवकुश यादव और उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

रविवार शाम से लापता बलिराम यादव का शव सोमवार को एक खेत से मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे बेटे अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई लवकुश यादव और उसकी पत्नी के साथ उसके पिता का विवाद चल रहा था। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी।

अजय कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लवकुश यादव और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है और साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.