महराजगंज : निराला इंटरमीडिएट काॅलेज के छात्रों ने नववर्ष का पहला दिन बनाया यादगार, विज्ञान प्रदर्शनी मेला में प्रस्तुत किया आश्चर्यजनक माॅड़ल प्रत्यक्षदर्शी रह गये दंग

Rishi Verma

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर क्षेत्र अंतर्गत निराला इंटरमीडिएट काॅलेज के छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मेला में प्रस्तुत किए गए माॅड़लो एवं विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के उद्देश्य की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

यूं तो तमाम बड़े-बड़े विद्यालयो में न्यू ईयर को सेलेब्रिट करने के लिए बड़े-बड़े कार्यक्रमो को आयोजित किया जाता है, लेकिन महराजगंज जिले के निराला इंटरमीडिएट काॅलेज में इस वर्ष को यादगार बनाने एवं नववर्ष को सेलीब्रेट करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम ” विज्ञान प्रदर्शनी मेला” का आयोजन किया गया। जो आस-पास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञान प्रदर्शनी मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चढ़ बढ़कर हिस्सेदारी पेश की जिससे यह न्यू ईयर सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए यादगार लम्हा बन गया।

विज्ञान प्रदर्शनी मेले में छात्र-छात्राओं ने दिखाई दिलचस्पी

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र अंतर्गत निराला इंटरमीडिएट काॅलेज बड़हरा विश्वभरपुर मुड़ली महराजगंज के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी मेले में नववर्ष के अवसर पर अपने शिक्षकों को अपने हुनर तथा कलाओं के माध्यम से ऐसा तोहफा दिया कि शिक्षक बच्चों द्वारा बनाए गए माॅड़लो को देखकर हैरानी जताने लगे। विद्यालय के लगभग सभी छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर एक से बढ़कर एक लुभावने माॅड़ल बनाकर शिक्षकों समेत प्रत्यक्षदर्शियों के मन मोह लिया।

रासायनिक पदार्थों की मदद से छात्रों ने दिखाएं जादूई कारनामे

निराला इंटरमीडिएट काॅलेज के 11वीं और 12वीं के छात्रो ने रासायनिक पदार्थों की मदद से हवा में आग लगाकर जादूई कारनामा कर दिखाया जिससे प्रत्यक्षदर्शी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। इतना ही नहीं इन्हीं रासायनिक पदार्थों के माध्यम से एलपीजी गैस बनाकर चाय को तैयार कर दिया और सभी शिक्षक और अन्य प्रत्यक्षदर्शी चाय की चुस्की लेते नजर आएं।

छात्रों ने रासायनिक पदार्थों से जादूई कारनामा करने का दिया विवरण

छात्रों ने रासायनिक पदार्थों से जादूई कारनामे को करने के बाद बताया कि कैल्सियम कार्बाइड (CaC2) और जल (H2O) की अभिक्रिया कराने पर एथिलीन गैस (C2H4) बनता है जो आक्सीजन के संपर्क में आने पर जलने लगता है साथ ही प्रकाश तथा ऊष्मा उत्पन्न होने लगती है।
उक्त रासायनिक सिद्धांतो के आधार पर छात्रों ने इस कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिया।

निराला इंटरमीडिएट काॅलेज के सहायक अध्यापक देवानंद नाथ मौर्य ने कार्यक्रम की रखी थी नींव

विज्ञान प्रदर्शनी मेले जैसे विशाल कार्यक्रम को कराने में यूं तो सभी शिक्षक तत्पर रहें, लेकिन विद्यालय के सहायक अध्यापक देवानंद नाथ मौर्य ने कार्यक्रम को सफल मोड़ देने के लिए लगातार छात्र-छात्राओं से वार्तालाप कर उनके माॅड़ल तैयार करने में आ रही बाधाओं को दूर करने में तथ अन्य समस्याओं की समाधान हेतु निर्देशित करते रहे, जिससे आज यह कार्यक्रम एक सफल सीमा को पार करते हुए सुर्खियों में बन गया है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिपुरारी यादव समेत सभी शिक्षकों ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इस दौरान निराला इंटरमीडिएट काॅलेज के प्रधानाचार्य त्रिपुरारी यादव, के. एन. लाल श्रीवास्तव नर्वदेश्वर यादव, रामसेवक वरुण, उमेश वरुण, रमेश कुमार, रामेश्वर यादव, प्रभाकर सिंह, देवानंद नाथ मौर्य, असर्फी, अमरजीत, प्रदीप यादव, सूर्यकांत, आर. पी. गुप्ता, संदीप, संतोष यादव, परशुराम, मोलहु, द्वारिका, महिमा, अनामिका, काजल, स्नेहा और अनीता समेत तमाम शिक्षक शिक्षिका और छात्रा-छात्राएं मौजूद रहे।

अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिपुरारी यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि छात्र जो भी किताबों में पढ़ते है उसे खुद तैयार करें जिससे वह किताबों में वर्णित जो भी चीजें हैं उसे बेहतर ढंग से समझ सकें और उसमें पारंगत हो सकें।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.