आईए जाने कि आज 1 जनवरी का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1971 – टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।
- 1955 – भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।
- 1950 – अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।
- 1877 – इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
- 1862 – ‘भारतीय दंड संहिता’ लागू किया गया।
- 1785 – ‘डेली यूनिवर्सल रजिस्टर’ (टाइम्स ऑफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
- 1600 – स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नये साल की शुरुआत।
- 1515 – यहूदियों को ऑस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।
- 1 जनवरी को वैश्विक परिवार दिवस भी मनाया जाता है.
1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1996 – सुंदर सिंह गुर्जर – भारत के पैरालम्पिक एथलीट हैं।
- 1979 – डिंको सिंह – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ों में से एक हैं।
- 1978 – विद्या बालन – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।
- 1978 – तनीशा – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।
- 1975 – सोनाली बेंद्रे – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।
- 1973 – आनंद कुमार- भारतीय गणितज्ञ, शिक्षाविद तथा बहुत-सी राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय गणित की पत्रिकाओं के स्तम्भकार हैं।
1 जनवरी को हुए निधन
- 2023 – नरेंद्र चंद्र देबबर्मा- एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ़ त्रिपुरा के अध्यक्ष और ऑल इंडिया रेडियो, अगरतला के निदेशक रहे।
- 2008- प्रताप चन्द्र चंदर – पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक।
- 1983 – डी. एन. खुरोदे – एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।
- 1960 – राधाबाई सुबारायन – भारतीय महिला राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक तथा महिला अधिकारों के लिये कार्य करने वाली कार्यकर्ता थीं।
महराजगंज:बुल्डोजर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी कार्यवाही, 26 नामजदों पर मुकदमा दर्जhttps://t.co/wPYYeqNUnA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 31, 2024

















