सीएम योगी के महराजगंज दौरे पर जनपद वासियों को मिला सौगात, 940 करोड़ की 505 विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Voice Of News 24 

25 Oct 2024 23:15 PM

चौक (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के लिए मुख्यमंत्री योगी ने आज का दिन बनाया यादगार, महराजगंज के चौक दौरे पर योगी आदित्यनाथ ने 940 करोड़ की 505 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद वासियों का जीत लिया दिल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आगमन पर लोगों में एक अलग उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले को 940 करोड़ की 505 विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए उसका लोकार्पण और शिलान्यास किया है। सीएम योगी ने चौक बाजार में नवनिर्मित महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम, नगर पंचायत भवन एवं जिला मुख्यालय के समीप पकड़ी में स्थित पीपीपी मॉडल पर नवनिर्मित केएमसी मेडिकल कालेज का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी वितरित किये। योगी आदित्यनाथ द्वारा इन सभी सौगातों का ऐलान करते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

नगर पंचायत चौक बाजार के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के बाद यहां आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग, एमएसएमई, कृषि विभाग, उद्यान विभाग की लाभार्थीपरक योजनाओं समेत मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, दिव्यंगविजन सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, चाबी, प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत युवाओं को टैबलेट वितरित किए।

महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया

महराजगंज जिले के चौक बाजार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया, जो ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है। श्री दिग्विजयनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में निर्मित इस स्टेडियम पर करीब 9.55 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसमें बैडमिंटन, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल, रनिंग ट्रैक, जिम और फिटनेस केयर हॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों के लिए हर सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की अवस्थापना सुविधाएं स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने और मेडल जीतने के अवसर प्रदान करेंगी। प्रदेश सरकार के खेल विकास मिशन के अंतर्गत बने इस स्टेडियम के माध्यम से भविष्य में राज्य और देश स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी संभव हो सकेगा, जिससे क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा।

 

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और महराजगंज जिले में आए सकारात्मक बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और 2017 के बाद सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ ने गुंडागर्दी और माफिया राज पर सख्ती से कार्रवाई की है, जिससे यूपी निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

चौधरी ने खेल और खिलाड़ियों के प्रति मोदी-योगी सरकार के योगदान की सराहना करते हुए बताया कि पीएम मोदी ने देश के खेल बजट को दोगुना किया है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और उनकी प्रगति के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.