सिद्धार्थनगर:सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा

Voice Of News 24 

25 Oct 2024 16:33 PM


सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद जगदम्बिका पाल पर हमले के विरोध में एक ज्ञापन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नाम डीएम को सौंपा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद जगदम्बिका पाल पर हमले के विरोध में एक ज्ञापन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नाम डीएम को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वक्फ बोर्ड की एक बैठक के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने टेबल पर कांच की बोतल तोड़कर भाजपा सांसद पाल की ओर फेंकी। सांसद पाल के प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने बताया कि इस घटना को गंभीर अपराध के रूप में चिन्हित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह भी अनुरोध किया कि इस तरह की असामाजिक गतिविधि के लिए कल्याण बनर्जी की लोकसभा सदस्यता समाप्त की जाए।

इस ज्ञापन को सौंपने के दौरान भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं में एसपी अग्रवाल के अलावा कन्हैया कनौजिया, अमरेंद्र, शिवेंद्र द्विवेदी, प्रिंस शर्मा, मुरारी सिंह, राजू पाल, अभिषेक सिंह, दिग्विजय राय और रामकेश गौड़ भी शामिल थे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.