उसका बाजार:ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Voice Of News 24 

24 Oct 2024 12 :23 PM

उसका बाजार

सिद्धार्थनगर  के उसका बाजार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ग्राम पंचायत कटकी के पास दुबईया नाले के समीप रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह से कट गया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर  के उसका बाजार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ग्राम पंचायत कटकी के पास दुबईया नाले के समीप रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह से कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही उसका बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान की जा सके और उसके परिवार को सूचित किया जा सके।

 

Voice Of News 24