संजीव खन्ना देश होंगे अगले चीफ जस्टिस,मौजूदा सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का स्थान लेंगे

Voice Of News 24 

25 Oct 2024 11:37 PM

ब्यूरो रिपोर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना को देश के अगले मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में नियुक्त किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना को देश के अगले मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में नियुक्त किया है। जस्टिस खन्ना, मौजूदा सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का स्थान लेंगे, जो 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस नियुक्ति की सिफारिश स्वयं सीजेआई चंद्रचूड़ ने की थी।

 

जस्टिस संजीव खन्ना 11 नवंबर 2024 से भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल 13 मई 2025 तक होगा। इस नियुक्ति की जानकारी केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी, जिन्होंने बताया कि यह नियुक्ति संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत और मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद की गई है।

जस्टिस खन्ना का कार्यकाल लगभग सात महीने का रहेगा, जो देश के न्यायिक व्यवस्था में उनके व्यापक अनुभव का उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण रहेगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.