सिद्धार्थनगर: सांप दिखाते वक्त सपेरे को सांप ने डसा,सपेरे की मौत

Voice Of News 24 

25 Oct 2024 10:36 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरांव नानकार गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक बड़ी घटना घटी। 25 वर्षीय सपेरे राजकुमार को सांप पकड़ने के दौरान सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरांव नानकार निवासी राजकुमार, जो सांप पकड़ने का काम करता था,बताते चले की गुरुवार को रोज की तरह सांप पकड़ने जीवपुर गांव गया था। उसने सांप को पकड़कर अपने पास रखा लेकिन उसका विष नहीं निकाला था। जीवपुर चौराहे पर सांप को दिखाने के दौरान अचानक सांप ने उसे काट लिया।लोगों को लगा कि वह पहले की तरह सांप का विष निकालकर दिखा रहा है, लेकिन स्थिति गंभीर थी। सांप के काटने के बाद भी वह सांप को संभालते हुए अपने गांव बरांव नानकार लौट आया, लेकिन मदरसे के प्रांगण में पहुंचते ही वह चक्कर खाकर गिर गया।जब तक लोग उसकी हालत को समझ पाते, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

गोल्हौरा थानाध्यक्ष वृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24