महराजगंज : भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ करता श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

Voice Of News 24 

17 Oct 2024 22:23 PM

सोनौली (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज से सटे भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली में एक श्रीलंकाई नागरिक घुसपैठ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर पर घुसपैठ के दौरान श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

भारतीय सीमा में अवैध रूप से कर रहा था घुसपैठ इमीग्रेशन विभाग व सुरक्षा एजेंसियां हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

जांच पड़ताल में भारतीय पासपोर्ट के साथ श्रीलंका के नागरिक होने का मिला प्रमाण

आरोपित के विरुद्ध बीएनएस और 14 विदेशी अधिनियम सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज

इस संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि इमीग्रेशन विभाग व सुरक्षा एजेंसियों द्वारा भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली में एक श्रीलंकाई नागरिक को घुसपैठ करते हुए पकड़ा गया है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

 

Maharajganj News