महराजगंज और गोरखपुर को जोड़ने वाला राप्ती नदी पर बना खड़खड़िया पुल कई लोगों के मौत का बन रहा माध्यम, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Voice Of News 24 

17 Oct 2024 22:02 PM

महराजगंज

महराजगंज और गोरखपुर जिले को मिलाने वाला खड़खड़िया पुल किस तरह कई लोगों के मौत का बन रहा माध्यम? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राप्ती नदी पर बना खड़खड़िया पुल, जो महराजगंज और गोरखपुर को जोड़ता है, अब एक गंभीर समस्या का केंद्र बन गया है, क्योंकि यह आत्मदाह जैसी घटनाओं का एक आम स्थान बनता जा रहा है। कई लोगों ने इस पुल से कूदकर आत्मदाह की घटना को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम इस पुल पर नहीं किया गया हैं।

इस पुल की संरचना और इसकी ऊंचाई के कारण इसे सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जा रहा है। स्थानीय निवासियों और क्षेत्रीय संवाददाताओं ने इस मुद्दे को कई बार उठाया है, लेकिन अधिकारियों द्वारा यहां सुरक्षा बैरियर लगाने या निगरानी के अन्य उपायों को लागू करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हैं।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार, लोग इस पुल को अपनी जान दने के लिए प्रयोग में ला रहे हैं, जिससे यह एक बेहद चिंताजनक मुद्दा बन गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां उचित सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
यह प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी है कि समय रहते यहां पर सुरक्षा इंतजाम किए जाएं और पुल को सुरक्षित बनाया जाए।

 

ऐसा माना जाता है कि उस घटनास्थल पर तब तक किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ती जब तक कि कोई बड़ी घटना घटित न हो, लेकिन इस खड़खड़िया पुल से कई ऐसी दर्दनाक घटनाएं घटित हुई है जिन्हें सुनकर ही रूह कांप उठता है। फिर भी जिम्मेदारो को कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है।

 

मानो जिम्मेदारो का एक पेशा बन गया है कि जब कोई खड़खड़िया पुल से नीचे कूदकर जान दे देता है तो प्रशासन के लोग वहां पहुंचे और तत्काल शव मिला तो मिला यदि नहीं मिला तो रेस्क्यू टीमों को लगाया जाता है और बाद में जब शव बरामद होता है तो पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है। ये अब एक तरह का पेशा बनता चला जा रहा है।

 

जबकि जिम्मेदारो को होना चाहिए कि वह स्थिति ही पैदा न हो जिससे उन्हें शव की तालाश करने और बरामद करने की आवश्यकता पड़े। जिम्मेदारों को होना चाहिए कि इस पुल के दोनों तरफ सुरक्षा व्यवस्था का इंतेजाम सुनिश्चित कराया जाए जिससे कोई भी महिला/पुरूष पुल से कूदकर आत्मदाह करने का प्रयास भी न कर सके।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.