सिद्धार्थनगर:अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल का 15वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

Voice of News 24 

17 Oct 2024 21:38 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ स्थित चौधरी मैरिज हॉल में अपना दल के संस्थापक  डॉ. सोनेलाल पटेल का 15वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ स्थित चौधरी मैरिज हॉल में अपना दल के संस्थापक  डॉ. सोनेलाल पटेल का 15वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी ने की। मुख्य अतिथि झिनकान चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष आत्माराम पटेल ने डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि झिनकान चौधरी ने अपने संबोधन में आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती से लड़ने और विधानसभा स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों से संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया ताकि आगामी चुनावों में पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। इस अवसर पर अंजली चौधरी, लवकुश चौधरी, राम लुटावन, विजय सिंह चौधरी, संदीप कुमार चौधरी और दिनेश तिवारी सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

 

Siddharthnagar News