Voice Of News 24
17 Oct 2024 17:01 PM
कैम्पियरगंज (गोरखपुर)
जनपद गोरखपुर के थाना क्षेत्र कैम्पियरगंज में प्रवाहित होने वाली राप्ती नदी में एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद गोरखपुर के थाना क्षेत्र कैम्पियरगंज अंतर्गत राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल से एक लड़की संदिग्ध कारणों वस छलांग लगा दी और लापता हो गई।
जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो चीख-पुकार मचाते परिजन वहां पहुंचे। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक नदी में छलांग लगाई लड़की खेसराहा थाना क्षेत्रांतर्गत मधुरापुर की निवासिनी बताई जा रही है।
गोरखपुर के कैम्पीयरगंज थाना क्षेत्र के खड़खड़ीया के राप्ती नदी पुल से लगाई एक लड़की ने छलांग@Uppolice @gorakhpurpolice pic.twitter.com/3HouXmd26B
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2024





















