धानी बाजार में बेटे द्वारा की गई नादानी अब परिजनों को सतायेगी पूरी जिंदगानी

 Voice Of News 24

10 Aug 2024 08:14 AM

धानी बाजार (महराजगंज) :

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के राप्ती नदी में छलांग लगाए युवक का आज देर शाम हुआं अंतिम संस्कार, उस समय परिजनों में मचीं चीख-पुकार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिला महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत धानी बाजार में मंगलवार की देर शाम एक 19 वर्षीय युवक श्यामसुंदर पुत्र रामविलास प्रसाद संदिग्ध कारणों वस नदी में छलांग लगा दिया था। जिसकी खोज करने में बाढ़ राहत (पीएसी) गोरखपुर की टीमो के साथ महराजगंज की एनडीआरएफ टीमें तथा एसडीआरएफ की टीमें अपनी पुरी जोर लगा दी युवक को ढूंढने में, लेकिन अंत में उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। और गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर जनपद के मेहदावल थाना क्षेत्र अंतर्गत राप्ती नदी में युवक का शव तैरता हुआ वहां के ग्रामीणों द्वारा देखा गया था। बाद में वहां की क्षेत्रीय पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और इसकी सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए और पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर शाम युवक के शव को वापस अपने जन्मभूमि धानी बाजार में लाया गया। युवक का शव जैसे ही धानी बाजार में आया तो परिजनों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई। और क्षेत्रवासियों का भी दिल दहल गया। तथा देर शाम को ही परिजनों द्वारा दिलों पर पत्थर रखकर उस युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

घटनाक्रम को यदि दिल की गहराईयों से सोचें तो इतनी दर्द भरी घटना घटित हुई है कि इसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल होगा। क्योंकि उस परिवार पर क्या बीत रहा होगा जो शाम को निकले युवक का वापस सही-सलामत आने के इंतजार में बैठा हुआ था। अपने 19 वर्षों के प्यार-दुलार को कैसे भुला पायेंगे परिवार के लोग? उस बहन के दिलों पर क्या बीत रही होगी जो आस लगाए बैठी हुई थी कि भाई के कलाई में रक्षाबंधन बांध खुशियों को आपस में मिलकर मनायेंगे? आने वाले रक्षाबंधन पर बहन कैसे पूरा करेगी अपने अरमानों को? जब उस अरमान को ही भगवान ने छिन लिया। जिस उम्र में युवक को पढ़ने के लिए कापी-किताब देना चाहिए उस उम्र में युवक को मुखाग्नि देना पड़ रहा है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिजनों की हालत पहले की अपेक्षा अब कितना संकटमय हो गया है?

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.