लापता युवक का नदी में उतराता मिला शव परिजनों में छाया मातम, क्षेत्रों में मचा हड़कंप

Voice Of News 24 

18 Jul 2024 17:35 PM

नौतनवां (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना अंतर्गत क्षेत्र में लापता युवक का मिला शव। सूचना पर पहुंची नौतनवां पुलिस। शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम। अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा चकदह टोला महुलैना के बघेला नदी में एक व्यक्ति का शव बृहस्पतिवार सुबह को उतराता मिला। ग्रामीणों में हलचल तेज हो गई और बाद में पता चला कि यह व्यक्ति रामकेश पुत्र रामवतार जो कई दिनों से लापता था।
परिजनों द्वारा नौतनवां थाना पर रामकेश के लापता होने का रिपोर्ट भी दर्ज करवाया गया था।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर परिजनों ने पहुंच कर शव की पहचान की और कहा यह शव रामकेश का ही है।
रामकेश का उम्र लगभग 45 वर्ष था। जिसके छः भाई हैं और दो बेटे हैं जिनका नाम त्रियोगी व प्रमेंद्र है जो लगभग दो वर्षों से जिवकोपार्जन के लिए मुम्बई गए हुए है।

रामकेश के परिजनों द्वारा बताया गया कि लाकडाउन से ही यह महुलैना निवासी अमरजीत पुत्र गंगाराम के घर रहते थे‌ रामकेश के परिजनों को जब पता चला कि रामकेश लापता है तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और परिजनों ने नौतनवां थाना पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाए।

अब जिसके घर पर रामकेश रहते थे परिजनों द्वारा उन पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से परिजनों द्वारा निकलवाया।
इस दौरान मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय और क्षेत्राधिकारी नौतनवां।
क्षेत्राधिकारी नौतनवां ने बताया की शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नौतनवां पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जूटी।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.