टुल्लू पंप की चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने दबोचा,भेजा न्यायालय

Voice Of News 24 

18 Jul 2024 00:58 AM

बलरामपुर 

जनपद बलरामपुर में टुल्लू पंप तक सुरक्षित नहीं बच रहे हैं, चोरों ने इस पर भी अपने हाथ करने का विचार कर रहे हैं। इस संबंध में पुलिस ने टुल्लू पंप की चोरी करने वाले सिरफिरों पर कसा शिकंजा। भेजा न्यायिक हिरासत में। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के थाना कोतवाली देहात की पुलिस ने टुल्लू पंप चोरी के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के ऊपर दो चोरी के मामले थाना कोतवाली देहात में दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि थाना कोतवाली देहात के रहने वाले पीड़ितों ने तहरीर दिया था कि अज्ञात लोग उनके टुल्लू पंप को चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर दो अभियोग पंजीकृत किए गए थे। उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक के साथ मामले की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान प्रकाश में मनोज यादव, कौशल किशोर, भारत वर्मा का नाम प्रकाश में आया था। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया है। अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए तीन टुल्लू पंप भी बरामद हुए हैं।

Balrampur News