नौ प्रधान समेत 77 पदों पर होगा उपचुनाव जिला, निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव के लिए बनाई रूपरेखा

Voice Of News 24 

18 Jul 2024 00:18 AM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज के क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए जिलाधिकारी ने क्या कुछ इंतजाम किया है? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए जिले में नौ प्रधान समेत 77 पदों पर चुनाव कराने की तैयारी है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारी को पूर्ण कर लिया है। जिले के जिन नौ ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर उपचुनाव होने हैं उनमें धानी ब्लॉक के बरगाहपुर और नौसागर,फरेंदा ब्लॉक में रामनगर, निचलौल ब्लाक के बहुआरखुर्द, मिठौरा ब्लाक के परसामीर,देउरवा, हरपुर कला, एवं लक्ष्मीपुर ब्लाक के करमहा, बसंतपुर,व सिसवा ब्लॉक के खुडूरी का नाम है। इसी प्रकार घुघुली में ग्राम सदस्य पद के चार धानी में तीन, निचलौल ब्लॉक में दस,नौतनवा ब्लाक में दो, पनियरा ब्लाक में आठ,परतावल ब्लॉक में पन्द्रह,फरेंदा ब्लॉक में नौ,बृजमनगंज में चार सदस्य में सात मिठौरा में एक व सिसवा ब्लॉक में पांच पद रिक्त है।

यह है नामांकन का कार्यक्रम

त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव कार्यालय के प्रभारी धनंजय कुमार दुबे ने बताया कि पदों पर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई है।23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी 24 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नाम वापसी वह 3:00 बजे के बाद प्रतिक चिन्ह का आवंटन होगा। मतदान होने की स्थिति बनने पर 6 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान अपने प्रयोग करेंगे। 8 अगस्त को सुबह 8:00 बजे मतगणना प्रारंभ होगी।

12 आरओ 12 ए आर ओ करायेगे चुनाव

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव के लिए ब्लॉकबार आरओ व एआरओ को नामित कर दिया है। इसके साथ ही छह आरओ को आरक्षित रखा है।

18 जुलाई से ब्लॉक मुख्यालयों पर बिकेंगे नामांकन पत्र।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र 18 जुलाई से ब्लॉक मुख्यालयो पर बिकेगा। पंचायत में रिक्त बड़े पदों पर निर्वाचन करने संबंधित कार्यक्रम को जारी कर दिया गया है। निर्वाचन में लगे कार्मिक अपने दायित्वों का कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.