महराजगंज की जनता ने बीजेपी प्रत्याशी पंकज चौधरी को 7वीं बार दामन थमाकर पहनाया सरताज।

Voice Of News 24 

o4 Jun 2024 20:16 PM

महराजगंज 

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज चौधरी एवं गठबंधन प्रत्याशी विरेन्द्र चौधरी के बीच हुए कांटे की टक्कर में पंकज चौधरी ने लहराया जीत का परचम।पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की पूरी रिपोर्ट।

लोकसभा क्षेत्र महराजगंज की जनता ने एक बार फिर क्षेत्र का दामन बीजेपी प्रत्याशी एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के कंधों पर सौंप दिया है,

पंकज चौधरी ने लोकसभा क्षेत्र महराजगंज से 7वीं बार महराजगंज का दामन थामने का काम किया है। एक तरफ जहां इंडी गठबंधन ने अपना प्रत्याशी विरेन्द्र चौधरी के रूप खड़ा कर महराजगंज के क्षेत्र पर अधिकार जमाना चाहते थे, वहीं भाजपा ने महराजगंज में 6 बार रहे सांसद पंकज चौधरी पर विश्वास जताया था। मतदान के बाद जब परिणाम का समय आया तो शुरू से ही इंडी गठबंधन प्रत्याशी विरेन्द्र चौधरी के खिलाफ पंकज चौधरी का पलड़ा भारी पड़ने लगा था, बीच के चरणों में मतगणना से विरेन्द्र चौधरी को तनिक मात्र क्षण के लिए राहत की सांस मिल पाई, लेकिन अन्त तक आते-आते पंकज चौधरी ने 35451 वोटों से बढ़त बनाकर इंडी गठबंधन प्रत्याशी विरेन्द्र चौधरी को परास्त कर दिया, और केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज क्षेत्र से हैट्रिक जीत दर्ज कर लिया।

जीत की खबर सुनते ही पंकज चौधरी वर्तमान बीजेपी विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचकर समर्थकों का हौंसला अफजाई किए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.