हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी,देखें कौन कौन है शामिल

Voice Of News 24 

15 May 2024 11:33 AM

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव और 6 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. भाजपा के स्टार प्रचारकों में 40 बड़े नेता शामिल हैं.

भाजपा के स्टार प्रचारक

बीजेपी ने अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत, सुरेश कश्यप और राजीव ठाकुर को भी स्टार प्रचारक बनाया है. भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी शामिल हैं.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.