Voice Of Newe 24

14 May 2024 09:44 AM
बिहार के भाजपा नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया। सुशील मोदी बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में एक थे। वह 72 वर्ष के थे। पिछले कुछ महीनों से वो कैंसर से पीड़ित थे। उनके गले में कैंसर था। इसका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। सुशील मोदी के निधन की खबर से बिहार की राजनीति में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
बिहार बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए इसे अपूरणीय क्षति करार दिया। परिजनों के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।













