कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटा ,रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को बनाया बीजेपी का उम्मीदवार

Voice Of News 24 

02 May 2024 22:57 PM

लोकसभा चुनाव की जंग उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है. इसी बीच प्रदेश की दो और सीटों पर भारतीय जनता पार्टी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.इसी कड़ी में रायबरेली से मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बीजेपी के उम्मीदवार बनाए गए है.

दूसरी ओर कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है .बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया .

2019 में सोनिया गांधी से हार गए थे दिनेश सिंह

बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश सिंह को रायबरेली लोकसभा सीट से ही मैदान में उतारा था. हालांकि, दिनेश को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. दिनेश प्रतायर सिंह अभी योगी सरकार में मंत्री भी हैं. कभी वो सोनिया गांधी के करीबी नेता हुआ करते थे.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.