डुमरियागंज लोकसभा सीट से जगदंबिका पाल तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी घोषित

Voice Of news 24

05 Mar 2024 14 :43 PM

सिद्धार्थनगर

भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी 195 लोकसभा सीटों में डुमरियागंज की सीट पर भी टिकट घोषित किया था। पार्टी ने मौजूदा सांसद जगदंबिका पाल को ही डुमरियागंज लोकसभा सीट से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनाया हैं।

इसके पहले लोकसभा 2019 के चुनाव में डुमरियागंज लोकसभा सीट से भाजपा ने जगदंबिका पाल को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने बसपा से चुनाव लड़ रहे आफताब आलम को 105321 वोटों से हराया था।इसके पहले जगदंबिका पाल ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार मोहम्मद मुकीम को हराया था।

इसके बाद 2019 का चुनाव उन्होंने बसपा के आफताब आलाम को एक लाख से अधिक मतों से हराया था। इस चुनाव में जगदंबिका पाल को 4 लाख 92 हजार 253 मत मिले थे। जबकि, अफताब आलम को 3 लाख 86 हजार 932 मत मिले थे। इस लोकसभा क्षेत्र में इटवा, शोहरतगढ़, कपिलवस्तु और बांसी विधानसभा क्षेत्र है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.