रूस-युक्रेन युद्ध को लेकर भारत ‘तटस्थ’ नहीं, बल्कि शांति के पक्ष में रहा: प्रधानमंत्री मोदी

Voice of news 24

20 Jun 2023 21:15

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत की ‘तटस्थ’ भूमिका की आलोचनाओं को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि भारत इस मामले में शांति का पक्षधर रहा है, युद्ध का नहीं।अपने अमेरिका दौरे की शुरुआत से पहले ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ को दिए एक साक्षात्कार में मोदी ने कहा कि सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून और राष्ट्रों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए तथा विवादों को ‘कूटनीति और बातचीत’ के जरिए हल करना चाहिए।यूक्रेन के साथ रूस के संघर्ष के सिलसिले में रूस को लेकर भारत के रुख की आलोचना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि अमेरिका में इस तरह की धारणा व्यापक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पूरी दुनिया में भारत की स्थिति जगजाहिर है और दुनिया इसे अच्छी तरह से समझती है।’’

यूक्रेन युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा लाए गए प्रस्तावों पर भारत मतदान में हिस्सा लेने से दूर रहा है। हालांकि, उसने हमेशा ये कहा है कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानूनों और देशों की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए।

मोदी ने कहा, ‘‘कुछ लोग कहते हैं कि हम तटस्थ हैं। लेकिन हम तटस्थ नहीं हैं। हम शांति के पक्ष में हैं। दुनिया को पूरा विश्वास है कि भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता शांति है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.