डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य:बोले- सपा सरकार में बिजली आती नहीं थी,महिलाओं को आवास और अन्य सुविधाओं की चाबी वितरण कर प्रमाण पत्र भी दिया

Voice of news 24

20 Jun 2023 12:01PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के बांसी माघ मेला मैदान में उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया। मंच पर पहुंचने पर उनका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया

जनसभा के माध्यम से जनता का अभिवादन करने के बाद मोदी सरकार द्वारा कराई गई 9 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए और 2024 में पुनः मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और जनता को संकल्प दिलाया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन्हें आपने देश का प्रधानमंत्री बनाया है इस बात का आपको गौरव होता होगा। जब हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर खड़े होकर के कहते हैं कि हमने संसार को बुद्ध दिया युद्ध नहीं तो मैं समझता हूं सिद्धार्थनगर के लोगों को और भगवान बुद्ध के अनुयायियों को कितनी खुशी होती होगी। इसका अंदाजा मैं लगा सकता हूं।कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री आवास ही नहीं दिया जा रहा है उसके साथ शौचालय भी दिया जा रहा है। आवास के साथ गैस का कनेक्शन भी दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास के साथ बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है। आवास के साथ पांच लाख तक इलाज कराने के लिए आयुष्मान भारत का कार्ड भी दिया जा रहा है। कोरोना काल से लगातार प्रदेश के गरीबों को राशन मिल रहा है।इस दौरान मंच पर सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह, कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही, बांसी विधायक जय प्रताप सिंह, जिला संयोजक कन्हैया पासवान, जिला पंचायत प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।