भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे पुरी

Voice of news 24

20 Jun 2023 11:41AM

पुरी

भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पुरी पहुंच गये हैं और ओडिशा सरकार ने रथ यात्रा के लिए व्यापक बंदोबस्त किये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा बलों की 180 प्लाटून तैनात की गयी हैं। एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं।एक अधिकारी ने बताया कि रथ यात्रा के लिए 125 विशेष ट्रेन पुरी के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे लगाये गये हैं।श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख प्रशासक रंजन कुमार दास ने कहा कि मंगलवार को रथ यात्रा के दर्शन के लिए करीब 10 लाख श्रद्धालु जुट सकते हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को श्री गुंडिचा मंदिर तक खींचकर ले जाया जाता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.